गोपालगंज, फरवरी 13 -- भोरे। मंगलवार को थाने के खदही दक्षिण टोला में जान मारने की नीयत से हमला करने युवक से डेढ़ लाख रुपए कीमत की सोने की चेन छीन ली गई। मामले को लेकर रोहित कुमार की पत्नी रूबी कुमारी ने उसी गांव के पवन कुमार, नंदलाल सिंह, मुकेश सिंह राजकिशोर सिंह व फुलमतिया देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि रोहित कुमार बथान से अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। जाते समय आरोपियों ने पांच लाख रूपए रंगदारी की मांग भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.