मोतिहारी, जून 22 -- बंजरिया। बंजरिया थाना क्षेत्र के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जटवा का नौशाद आलम है। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को उसके घर से हुई है। आरोपी को जान मारने की नीयत से हमला करने के मामले में गिरफ्तारी हुई है। बताते चलें कि आरोपी अपने पट्टीदार शमशाद के साथ 6 जून को आपसी विवाद को लेकर मारपीट किया था। जिसमें शमशाद बुरी तरह घायल हो गया था। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- जान मारने की नीयत से हमला करने वाला धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...