देवघर, अप्रैल 7 -- मधुपुर थाना क्षेत्र के नापितपाड़ा भेड़वा निवासी धीरज कुमार ठाकुर ने आमतल्ला भेड़वा निवासी मो. माजिद और मो. करीम उर्फ राका समेत 4-5 अज्ञात लोगों पर जान मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि रविवार को स्कूटी से बच्चे का इलाज करा घर जा रहा था। उसी बीच डालमिया कूप के समीप आरोपियों ने रास्ता रोककर जान मारने की नीयत से लाठी, डंडा से हमला कर दिया। हो-हल्ला करने पर लोग जुटने लगे, तब किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। उस दौरान आरोपियों ने हाथ से सोने की अंगूठी और नकद रुपए छीन लिए। पुलिस को बताया है कि इसके पूर्व भी आरोपियों उसे और भाई नीरज कुमार ठाकुर को मारने का प्रयास किया गया है। घटना की शिकायत पुलिस से पूर्व में भी की गयी है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.