शामली, अप्रैल 27 -- झिंझाना। गांव ओदरी में घस में घुसकर युवती से किसी बात पर नसीम ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ देर तक वह घर में ही रहा। घायल युवती जान बचाने के लिए घर से बाहर सड़क तक भागकर आयी और वह सड़क पर आकर गिर गई। बताया जा रहा है कि नसीम तब तक घर के अंदर ही था जब लोग जुटने लगे तो वह बचकर अपने घर चला गया। ग्रामीणों के मुताबिक नसीम हिमाचल प्रदेश में सड़क निर्माण में रोलर चलाने का काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। यह भी पढ़ें- युवती पर चाकू से हमला कर युवक ने खुद फांसी लगाकर जान दी युवती का पिता घर से बाहरा अस्पताल में भर्ती होने के कारण नसीम उसके घर में आया। बताया जा रहा युवती का छोटा भाई भी घर पर था। युवती और नसीम में कहासुनी होने के बाद गुस्से में नसीम ने चाकू से हमला कर दिया। गुस्से में दूसरा वार ...