जान नहीं देनी है, अभी लंबी लड़ाई लड़नी है : बाबूलाल
रांची, अगस्त 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलामू के छात्र राहुल क्रांति एवं लगातार बारिश में भीगकर धरना दे रहे कोडरमा के छात्र ब्रजकिशोर की बिगड़ती तबीयत की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल जाकर उनका कुशलक्षेम लिया। मरांडी ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और दोनों युवाओं के साहस, संघर्ष व संकल्प का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राहुल व अन्य छात्रों से कहा है कि इस हठधर्मी सरकार के चलते अभी जान नहीं देनी है। आपको अभी लंबी लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि जहां तक राहुल की बात है तो इस छात्र ने परीक्षा दी। लेकिन अधिक अंक आने के बाद भी इनका चयन नहीं हुआ। टुकड़े-टुकड़े में परिणाम जारी करने वाला झारखंड देश का इकलौता राज्य है। परीक्षा परिणाम के खिलाफ राहुल हाईकोर्ट गए। वहां से डिग्री होने के बाद भी जेएसएससी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.