जान नदी का पानी गांवों के सरेह में फैला
मोतिहारी, अगस्त 9 -- सिकरहना, निसं। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से नेपाल बंजरहा गांव के समीप जान नदी उफना गई है। जान नदी उफनाने से इसका पानी ढाका प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। हीरापुर मेला गाछी से यह पानी हीरापुर, गुरहनवा, बीरता टोला के सरेह में प्रवेश कर गया है। इससे निचले इलाके में लगे धान की फसल डूब गई है। धान की फसल डूबने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। जान नदी का पानी ढाका प्रखंड में प्रवेश कर धान के फसलों को काफी नुकसान पहुंचाता है।हीरापुर, गुरहनवा के किसानों का कहना है कि अभी बारिश कम हो रही है तो यह हाल है। यह भी पढ़ें- Chapra News: गंडक में फिर उफान, पुल निर्माण प्लांट पानी से घिरा, खेतों में घुसा पानी यदि ज्यादा बारिश हुई तो काफी नुकसान पहुंच सकता है। इतना तक पानी रहा तब तो ठीक है। इससे ज्यादा होगा तो काफी नुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.