जान देने जा रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने बचाया
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बीमारी से तंग महिला घर से जान देने निकली और गंगा घाट पहुंच गई। उसकी मंशा भांपकर आसपास के लोगों ने यूपी 112 को फोन किया। टीम मिशन शक्ति की आरक्षी पहुंच गई। महिला को बचाकर सीएचसी भेज दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गहनेरू बाग गांव निवासी जागेश्वर प्रसाद की पत्नी शांति देवी काफी दिनों से बीमार चल रही है। दवा के बावजूद उसकी तबीयत सही नहीं हो रही है। जिससे वह बीमारी से परेशान होकर गुरुवार को जान देने राजघाट गंगा घाट पहुंच गई। उसके आत्महत्या करने के प्रयास को लोगों ने भांप लिया तो यूपी 112 को फोन किया। टीम मिशन शक्ति की आरक्षी मौके पर पहुंची। गंगा में कूदने जा रही महिला को बचाया और एम्बुलेंस सीएचसी भेजा। महिला के बड़े बेटे सोमनाथ पटेल को बुलाकर विधिक प्रक्रिया पूरी कर बेटे के सुपुर्द किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.