प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- कुंडा, संवाददाता। पति की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान महिला सोमवार रात जान देने को रेलवे फाटक पर पहुंच गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची उसे बचाया। कोतवाली लाकर उसको समझाया। ग्राम प्रधान को बुलाकर उसकी सुपुर्दगी में महिला को घर भेजा। बाघराय थाना क्षेत्र के लोदीपुर देवरपट्टी गांव निवासी 48 वर्षीय सुषमा देवी के पति राम कुमार की एक वर्ष पहले बीमारी के चलते निधन हो गया। महिला को 16 वर्षीय एक बेटा और 17 वर्षीय एक बेटी है। पति के मौत के बाद वह बच्चों की परवरिश शिक्षा दीक्षा को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। सोमवार रात करीब नौ बजे वह जान देने को कुंडा कोतवाली के बाबूगंज रेलवे फाटक पर पहुंच गई। गेट पर मौजूद लोगों ने उसकी मंशा भांपी तो यूपी 112 को फोन किया। इसके बाद महिला शक्ति मिशन प्रभारी दुर्गा, दरोगा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.