मुंगेर, फरवरी 14 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के धपरा गांव में घरेलू कलह को लेके एक शिक्षक ने कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने आनन-फानन में हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धपरा गांव निवासी रामस्वरूप दास का पुत्र दिनेश रविदास ने घरेलू कलह को लेकर घर में रखा चूहा मारने की दवा खा लिया। जब शिक्षक दिनेश रविदास की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। -----------------------...