जान देने की नीयत से महिला ने नदी में कूदी
देवरिया, मई 25 -- बरहज, हिंदुस्तान संवाद। बरहज नगर स्थित सरयू में सोमवार को एक महिला जान देने की नीयत से कूद गई। नदी तट पर बैठे युवकों ने महिला को पानी से बाहर निकाला। महिला पुत्र की बीमारी को लेकर अवसाद में बताई जा रही है। पुलिस घर वालों को बुलाकर महिला को सौंप दिया।देवरिया के राघवनगर देवरिया की रहने वाली महिला राधिका दोपहर के दो बजे पैना के निकट नदी में कूद गई। महिला को डूबता देख नदी तट पर सब्जी के खेत मे काम कर रहे दो लोगों ने नदी में छलांग लगा दी और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला तीन बच्चों की मां है। पति की मौत हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.