भदोही, जून 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गंगा में स्नान करने वाले युवक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की चाह में खूब रील बना रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही से लोग बहरे पानी में समा सकते हैं। गंगा तट पर उपस्थित नाविक और स्थानीय लोग बार-बार समझा रहे हैं, लेकिन दूर-दराज से स्नान करने आए युवकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। लाइक-शेयर प्राप्त करने की चाहत उनकी जान न ले यह चिंता सताए जा रही है। इन दिनों गर्मी की छुट्टी पड़ी है। ऐसे में काशी-प्रयाग के मध्य एवं विंध्य क्षेत्र स्थित रामपुर गंगा घाट, सेमराध नाथ, सीतामढ़ी, बिहरोजपुर समेत विभिन्न घाटों पर स्नानार्थी पहुंच रहे हैं। इन दिनों गंगा में पानी का दायरा काफी सिमट गया है। ऐसे में थोड़ी सी चूक होते ही लोग गहरे पानी में समा सकते हैं। बाहर से आए युवक छलांग लगाते हुए गहरे पानी में रील बना रहे हैं...