जान जोखिम में डालकर 40 साल पुराने दरकते पुल से गुजरते हैं लोग
बाराबंकी, मार्च 9 -- रामनगर। क्षेत्र के बेरिया डबल नहर पर 40 वर्ष पुराने हो चुके संकरे पुल के चौड़ीकरण की दिशा में आज तक पहल नहीं की गई। काफी जर्जर हो चुके पुल से वाहनों के आने जाने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों की माने को सिंचाई विभाग की उदासीनता कहीं किसी बड़े हादसे का सबब न बन जाए। चालीस वर्षों पुराना यह पुल काफी कमजोर बताया जा रहा है, जिसे चौड़ा करने की जरूरत आज तक विभागीय अधिकारियों ने नहीं सोची। त्रिलोकपुर-भयारा मार्ग पर बेरिया के पास बना यह पुराना पुल मात्र तीन मीटर चौड़ा है, जबकि पुल के दोनों ओर सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। ऐसे में बड़े वाहनों का निकलना असंभव है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर आवागमन काफी अधिक रहता है। आसपास के गांवों में निर्माण कार्य सामग्री के लिए ट्रक और डंपर नहीं पहुंच पात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.