नई दिल्ली, मई 29 -- ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध अभी थमा नहीं है। हालांकि सीजफायर के चलते थोड़ी राहत जरूर है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी पूरी तरह से खुला नहीं है। इन सबके बीच कुछ जहाज पेट्रोलियम पदार्थ लेकर भारत आए हैं। हालांकि यह जहाज भारत कैसे पहुंचे। इसके पीछे कितना संघर्ष है। यह अपने आप में एक दिलचस्प कहानी है। भारत और ईरान के बीच यह तालमेल कैसे बैठा है? किन जहाजों को होर्मुज से गुजरने को लेकर प्राथमिकता दी जाती है? यह सारी बातें शिपिंग मंत्रालय ने शुक्रवार को बताईं। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में, सुरक्षा वजहों से बहुत सारी चीजों को गोपनीय भी रखा गया है। कैसे होता है ईरान से समन्वयपोत मंत्रालय में शिपिंग निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को अंतर-मंत्रालयीय ब्रीफिंग में इसके बारे में बताया। उन्होंने कहाकि मैं यह तो नहीं बता सकता कि ईरान क...