जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे नन्हे बच्चे, हालात से प्रशासन बेखबर
अररिया, मई 3 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। प्रखंड के किरकिचिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या 06 से होकर गुजरने वाली सीमा सड़क, जो नगर परिषद के वार्ड 32 से भी जुड़ती है, आज स्कूली बच्चों के लिए खतरे का रास्ता बन चुकी है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और तेज बहाव के कारण छोटे-छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। देवराहा बाबा कॉलेज से कुढ़ेली होते हुए ट्रेनिंग स्कूल तक जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 400 से 500 बच्चे गुजरते हैं। विद्या मंदिर, जीनियस एकेडमी, ली अकादमी और भगवती देवी गोयल जैसे विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से आते-जाते हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि कई अभिभावक अपने बच्चों को कंधे पर उठाकर पानी पार करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.