मथुरा, फरवरी 27 -- रंग भरनी एकादशी पर वृंदावन की परिक्रमा के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मांट से वृंदावन की दूरी मात्र पांच किमी होने के कारण सुरीर-नौहझील के अलावा खैर, बुलंदशहर और एनसीआर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने मांट मार्ग को चुना। इसके चलते शुक्रवार को सामान्य दिनों की तुलना में करीब पचास गुना अधिक वाहन मांट से होकर गुजरे और मुख्य सड़कें दिनभर जाम से जूझती रहीं। हालांकि कई श्रद्धालुओं ने गुरुवार रात व सुबह तड़के परिक्रमा पूरी कर ली थी, लेकिन सोमवार को दिन निकलते ही वाहनों का दबाव बढ़ गया। थाना पुलिस ने बड़े वाहनों को डांगोली तिराहा पर रोकने का प्रयास किया, मगर तब तक सैकड़ों वाहन आगे निकल चुके थे। सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से हालात ऐसे बने कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। कस्बा चौकी प्रभारी आकाश चौहान के प्रयासों से डांगोली से केसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.