गंगापार, जुलाई 26 -- जनहित संकल्प पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करछना में कैंडल मार्च निकालकर नीट परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई गई। जनहित संकल्प पार्टी की ओर से रविवार शाम करछना के बीसन चौराहा, पटेल संस्थान और छविगहिया बगिया तक कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही पर रोक लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- युवा राजद ने निकाला श्रद्धांजलि कैंडल मार्च, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कार्यक्रम मे...