जान गंवाने वाली बीएलओ संजू टूडू के आश्रितों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग
गोड्डा, जून 17 -- गोड्डा संवाद सूत्र। पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव ने क्षेत्र की एक कर्तव्यनिष्ठ महिला कर्मी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिवार के लिए न्याय और आर्थिक संबल की मांग की है। विधायक ने आज इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव (मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग) को दो अलग अलग आधिकारिक पत्र भेजे हैं। यह मामला गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र का है। मतदान केंद्र संख्या 150, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरविन्धा (पश्चिम भाग) की बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका संजू टूडू का निधन उनके कार्यक्षेत्र में ड्यूटी पर रहने के दौरान हो गया था। विधायक प्रदीप यादव ने पत्र के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा है कि विभाग से मिलने वाले सामान्य लाभ और सुविधाओं के अतिरिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.