जान की बाजी लगाकर 5 साल की सौम्या को सिपाही ने बचाया; 50 फीट गहरे कुएं में उतर गया
संवाददाता, अगस्त 21 -- फर्रुखाबाद के कायमगंज के रसीदाबाद बल्लभ गांव में गुरुवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही पांच वर्षीय बच्ची पटिया टूटने से करीब 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बचाव के कई प्रयास विफल होने के बाद सिपाही मनोज अपनी जान जोखिम में डाल कुएं में उतरा। हालांकि अभी वह आधी दूर तक ही पहुंचा था कि जहरीली गैस के चलते सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसपर सिपाही बाहर आया। इसके बाद ऑक्सीजन मास्क लगाकर सिपाही नीचे उतरा और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। बच्ची की हालत अभी गंभीर है।50 फीट गहरे कुएं में गिरी थी 5 साल की सौम्या पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर गांव निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.