कन्नौज, दिसम्बर 10 -- कन्नौज,संवाददाता। जच्चा बच्चा की जान का खतरा बताकर ऑपरेशन से प्रसव करा दिया गया। वहीं इस दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से मां व नवजात बच्ची की हालत बिगड़ गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को अस्पताल संचालक व उसके भाई समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला जिला मुख्यालय पर जीटी रोड स्थित विक्रान्ता हास्पिटल का है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी अंकित कुमार कटियार पुत्र रमाकान्त कटियार ने अस्पताल संचालक दिनेश कटियार, मुकेश कटियार व चिकित्सक समेत स्टाफ नर्स पर आरोप लगाते हुये न्यायालय में गुहार लगाई है। आरोप है कि, 7 दिसम्बर 2023 की शाम अंकित की पत्नी श्रेया उर्फ सोनी अपनी बड़ी बहन आशा के साथ सरायमीरा जीटी रोड बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.