दरभंगा, फरवरी 18 -- मधुबनी। जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ गांव में गंगा दशहरा के दिन 25 से 29 मई तक पांच दिवसीय जानो मानो महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर जानो मानो महोत्सव समिति की बैठक की गई। बैठक में जानो मानो आयोजन के मुख्य विजय झा, लीलाकांत झा, सरोज मोहन झा, विवेकानंद झा, संतोष झा सहित अन्य ने हिस्सा लिया। वक्तताओं ने कहा कि महोत्सव के प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन शाम में दीपोत्सव, रात्रि मिथिला के गौरव गाथा का गुणगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.