बांका, अप्रैल 4 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। इलाके के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कार्तिक मंडल के पुत्र समाजसेवी सिकंदर मंडल उर्फ मुखिया जी का शुक्रवार को निधन हो गया। स्वर्गीय सिकंदर मंडल रजौन पंचायत से राष्ट्रपति पद के लिए लगातार प्रत्याशी के रूप में खड़े होने वाले नागरमल बाजोरिया की तर्ज पर मुखिया पद के प्रत्याशी बनते रहे, भले ही उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसको लेकर भी इनकी रजौन प्रखंड में पहचान थी। वे अपने पीछे चार पुत्रों सुभाष चंद्र मंडल, धर्मराज मंडल, कुंदन मंडल, राहुल कुमार(शिक्षक) का हरा भरा परिवार छोड़ गए है। भागलपुर के बरारी घाट पर सबसे छोटे पुत्र राहुल ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पर समाज के कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं सहित समाज के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.