मेरठ, अप्रैल 28 -- जानी कस्बे में 70 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। स्थानीय कस्बा निवासी राजवीरी पत्नी विनोद सोमवार की रात घर में चारपाई डालकर सोई थी। राजवीरी जब सात बजे तक सो कर नहीं उठी तो परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया। राजवीरी द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने व मौत की पुष्टि होने पर परिवार में मातम छा गया। इसी बीच  पड़ोस के ही किसी व्यक्ति ने थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव में हुई एक महिला की मौत स्वाभाविक मौत नहीं है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- बुआ के घर पर संदिग्ध दशा में महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...