जानी में कार की टक्कर से दो कांवड़िये की मौत, साथी घायल
मेरठ, अगस्त 5 -- जानीखुर्द क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर एमआईईटी कॉलेज के सामने बुधवार सुबह दिल्ली से हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे बाइक सवार तीन कांवड़ियों को सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवड़िओं की मौत हो गई। जबकि तीसरा कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन सुभारती अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार रानी बाग पीतमपुरा दिल्ली निवासी गोपाल (22) पुत्र संजय, अनिल (23) पुत्र नागेन्द्र और गणेश मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। यह भी पढ़ें- मेरठ : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे और हाईवे पर हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत तीनों दिल्ली में नौकरी कर रहे थे। बुधवार अलसुबह करीब चार बजे तीनों एक ही बाइक पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.