मेरठ, मार्च 6 -- जानी गंगनहर पुल के पास अनियंत्रित कार चालक ने तेजी व लापरवाही के चलते बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जानी खुर्द निवासी ईशु जिंदल पुत्र विपिन जिंदल नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार को ईशु जिंदल नोएडा से अपने घर जानी खुर्द आ रहा था। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित जानी गंग नहर पुल के पास तेज रफ्तार से आई एक कार चालक ने लापरवाही के चलते ईशु जिंदल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल ईशु जिंदल को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...