मेरठ, अप्रैल 6 -- जानी खुर्द कस्बे की सलोनी जिंदल ने यूपीपीएससी की परीक्षा में 46वीं रैंक प्राप्त कर आरओ के पद को सुशोभित किया है। सलोनी जिंदल पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी थी। पिता राजकुमार जिंदल जोकि कस्बे में किराना की दुकान चलाते हैं, बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। सलोनी ने 10वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पांचवीं रैंक प्राप्त की थी। सलोनी जिंदल के आरओ बनने पर गांव परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। सोमवार को उनके घर बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...