सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- नानपुर । समाज कल्याण विभाग सचिव वन्दना प्रेयशी ने प्रखंड के दो पंचायतों में दो योजनाओं का शुभारंभ किया।पहले कार्यक्रम के तहत जानीपुर में वैद्यनाथ सेवा समिति वृद्धाश्रम निर्माण का फीता काटकर शुभारंभ किया। दूसरे कार्यक्रम के तहत कोइली में जीविका सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर सचिव ने जानीपुर निवासी मुकेश कुमार और इनके पत्नी गूंजा कुमारी को धन्यवाद देते कहा है कि दोनों ने आश्रयगृह के लिए 20 डिसिमल भूमि दान में दी है।इसमें 50 बेड आश्चर्यगृह एक वर्ष में बन कर तैयार हो जाएंगे।दूसरी ओर कोइली में जीविका दीदी सिलाई केंद्र के बन जाने से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा।मौके पर एसडीओ गौरव कुमार,पैक्स अध्यक्ष रजनीश कुमार मिश्र,अमर कुमार,अरुण मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.