सहारनपुर, फरवरी 16 -- मिर्जापुर। क्षेत्र के जानीपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कैथल निवासी चालक किसी कार्य से सहारनपुर आया था। लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक नियंत्रण खो बैठा और नहर में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहर से बाहर निकाला गया। हालांकि चालक पूरी तरह स्वस्थ्य बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने मिलकर समय पर बचाव कर बड़े हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.