नई दिल्ली, मई 17 -- बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी। इस दशक के कुछ शुरुआती सालों में उन्हें वो पहचान नहीं मिली। लेकिन गोविंदा अपनी हर फिल्म में परफॉरमेंस से ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ रहे थे। फिल्म छोटे बजट की हो या बड़े बजट, गोविंदा की एक्टिंग के आगे अब बड़े एक्टर्स भी फीके लगने लगे थे। 90 का दशक तो गोविंदा के नाम ही रहा। अपने करियर के पीक सालों में एक्टर ने हर बड़ी हीरोइन के साथ काम किया। लेकिन कभी काजोल के साथ उनकी जोड़ी नहीं जमी। इसके पीछे भी एक वजह थी।डायरेक्टर राहुल रवैल बना रहे थे ये फिल्म गोविंदा ने अपने करियर के सबसे खास सालों में माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, जूही चावला समेत उस दौर की तमाम बड़ी हीरोइन के साथ काम किया था। लेकिन बस काजल के साथ वो कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए। लेकिन क...