नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ एक फिल्म ला रहे हैं 'एक दिन'। कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जिसे पसंद किया गया। आमिर ने फिल्म रिलीज के 39 दिन पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी। हाल में एक्टर ने ये भी बताया कि इस फिल्म की कहानी उनके लिए बेहद खास है। लेकिन क्या अप जानते हैं ये कहानी आमिर के लिए क्यों खास है? जानिए 'एक दिन' फिल्म की कहानी क्या होने वाली है। ये एक बेहद ही इमोशनल और भावों के बोझ के तले दबे एक इंसान की कहानी है जो अपनी खुशी के लिए एक बड़ा झूठ बोलता है।एक दिन की इमोशनल कर देने वाली कहानी फिल्म एक दिन की कहानी बेहद इमोशनल कर देने वाली है। फिल्म में जुनैद ने रोहन का किरदार निभाया है जो सोशल दुनिया से बहुत दूर है। उसे लोग उनसके नाम से नहीं बल्कि उसके काम आईटी...