नई दिल्ली, मई 11 -- न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड यानी एनजेडसी को अपनी नई टी20 लीग NZ20 के लॉन्च को थोड़ा टालना पड़ा है। आईपीएल की तर्ज पर शुरू होने वाले इस नए टी20 टूर्नामेंट को एक साल के लिए आगे खिसका दिया है। मेंस और वुमेंस कैटेगरी में खेले जाने वाला नया टी20 टूर्नामेंट अब 2027-28 के समर सीजन से शुरू हो सकता है। इस बात की जानकारी खुद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी है। इसके पीछे की वजह भी बोर्ड ने बताई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मार्च में अपने घरेलू T20 स्ट्रक्चर के भविष्य के लिए NZ20 को "सैद्धांतिक रूप से" पसंदीदा ऑप्शन के तौर पर पहचाना था। अब बोर्ड लाइसेंस देने और नई लीग शुरू करने के प्रस्ताव पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए सभी पार्टियों के साथ मिलकर और अच्छे से काम कर रहा है। बोर्ड और अन्य हितधारकों के बीच की चर्चाएं पॉज़िटिव और प्रोडक्टिव रही है...