अयोध्या, मई 3 -- जाना बाजार। क्षेत्र के होनहार युवा संदीप कुमार सिंह पटेल ने लगातार दूसरी बड़ी सफलता अर्जित कर जाना बाजार का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। लोक सेवा चयन आयोग की पीसीएस-2024 परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (इंडस्ट्रियल) पद पर चयनित होने के बाद अब उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की वर्ष 2024 की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है। इस परीक्षा में सफलता हासिल कर संदीप मंडी सचिव के पद पर चयनित हुए हैं। एक ही वर्ष में दो प्रतिष्ठित प्रशासनिक पदों पर चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संदीप के बड़े भाई एवं शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी। यह भी पढ़ें- UPPSC Success Story: थाने में ड्यूटी करते-करते पुलिस कॉन्स्टेबल बन गया अधिकारी, आशीष की PCS में 41वीं रैंक उन्होंने बताया कि संदीप की लगन, मेह...