मुजफ्फर नगर, जून 27 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर भलवा गांव के समीप ओवरटेक करने के प्रयास में दो कारे आपस में टकरा गई। जिसमें कार सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बुढ़ाना निवासी यासीन पुत्र असफाक शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी समीना के साथ कार से जानसठ की ओर जा रहा था। भलवा के समीप पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आई इनोवा कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया तो कार के सामने अचानक बाइक सवार आ गए, जिसकों बचाने के प्रयास में दोनों कारे आपस में टकरा गई। हादसे में कार में सवार महिला के अलावा इनोवा में सवार तीन लोग ओर घायल हुए। साइड लगने से कार का शीशा टूटने से लोग घायल हुए। दूसरी कार में सवार बिजनौर निवासी अजय, मरमेश ओर प्रवीन है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ...