मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उदय पैलेस में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 115 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। सोमवार को उदय पैलेस में एक समारोह का आयोजन किया गया।एडीओ समाज कल्याण सुधीर बालियान नें बताया कि 68 हिन्दू जोड़े रीति-रिवाज से विवाह के ओर 47 मुस्लिम जोड़े निकाह के पवित्र बंधन में बंधे। विवाह कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने फूल बरसा कर वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में वर-वधू के स्वजन ने भाग लिया। शासन की ओर से प्रत्येक नवदम्पति को 35 हजार रूपये का चेक, छह हजार रूपये व्यवस्था स्वरूप और दस हजार रूपये का सामान भेंट किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल की पुत्री सुप्रिया पाल, ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक...