मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- जानसठ। कस्बे के मोहल्ला मिश्राण स्थित पुरानी रामलीला प्रांगण में भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति,उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार को सुंदरकांड के मधुर पाठ से भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि समाजसेवी पंडित अश्विनी शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आरती का आयोजन सपा के राष्ट्रीय सचिव पंडित राकेश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विजय शुक्ला पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, श्वेता कौशिक , उमा दत्त शर्मा, प्रमोद शर्मा बार संघ जानसठ, संजय पंत, मानवेंद्र शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया के दौरान भगवान श्री परशुराम जी के जीवन, उनके आदर्शों और स...