मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए शिव भक्त कांवड़ियों ने जानसठ स्थित पांडव कालीन प्राचीन सिद्ध पीठ ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर मैं गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान कावड़ियों के जयकारों से मंदिर परिसर एवं आस पास का क्षेत्र गुंजायमान हो गया। कस्बा एवं देहात क्षेत्र के शिव भक्त कांवड़ियों का स्थानीय सिद्ध पीठ ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचने का सिलसिला सुबह तक जारी रहा सुबह करीब 4 बजे से कांवड़ियों ने भगवान शिव का गंगाजल के द्वारा जलाभिषेक करना प्रारंभ कर दिया था। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। स्थानीय एवं देहात क्षेत्र के शिव भक्त श्रद्धालु भी जल चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंचे इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिवलिंग पर हुआ जलाभि...