मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 8 -- जानसठ जानसठ-खतौली मार्ग पर गांव सादपुर कट के पास बुधवार को पिकअप गाड़ी और डंपर की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में पिकअप में लदी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।जनपद मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव मंडोरा निवासी हरेंद्र पुत्र संतरपाल बुधवार को गांव बसायच से रिश्तेदार के यहां से भैंस खरीदकर पिकअप गाड़ी से गांव लौट रहा था। पिकअप को गांव मंडोरा निवासी हानिशु पुत्र शब्बीर चला रहा था। जैसे ही पिकअप जानसठ-खतौली मार्ग पर गांव सादपुर कट के पास पहुंची, तभी मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रहे डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे पिकअप क्षतिग्रस्त होकर पलट गई और उसमें लदी भैंस की मौत हो गई। हादसे में हरेंद्र और चालक हानि...