मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- जानसठ। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर जाट समाज में आक्रोश व्याप्त है। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं एवं जाट समाज के लोगों द्वारा जानसठ एवं सिखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। समाज एवं रालोद के पदाधिकारी संजीव चौधरी एड. तहसील अध्यक्ष, अंकुर काकरान जिला संयोजक, जानसठ नगर पंचायत के अध्यक्ष डॉ आबिद हुसैन ,सभासद सुभाष चौधरी, तेजपाल सिंह ककरोली, वहीं दूसरी ओर सिखेड़ा थाने में मोंटी ने राष्ट्रीय लोकदल एवं जाट महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर थाना प्रभारी को राम अवतार पलसानिया के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.