जानवर से बाइक टकराने पर सिपाही गंभीर रूप से घायल
उरई, अप्रैल 21 -- कोंच। संवाददाता कोतवाली कोंच में तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार 32 वर्ष विभागीय कार्य से मोटरसाइकिल द्वारा कोंच से उरई जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मंलगा पुल के पास पहुँचे कि अचानक सड़क पर एक सुअर आ गया। सुअर को बचाने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में कांस्टेबल अनिल कुमार को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल कांस्टेबल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सुरही चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद कांस्टेबल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.