गाजीपुर, मार्च 19 -- देवकली। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के भवानीपुर ग्राम पंचायत के रजेलपुर निवासी 50 वर्षीय हीरा कुशवाहा की नंदगंज थाना में होमगार्ड की डयूटी पर जाते समय किसी जानवर से टकरा गए। बुधवार की रात हुए हादसे में उनकी जान चली गई। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...