मुंगेर, मार्च 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर- मुजफ्फरगंज मुख्य मार्ग स्थित दुलारपुर पेट्रोल पंप के समीप जानवर बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी युवकों को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार किशनपुर गांव निवासी बबलू सिंह का पुत्र सौरव कुमार तथा दिनानाथ सिंह का पुत्र अमन कुमार बाइक से दुलारपुर पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी अचानक पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर अचानक भैंस को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक पर सवार सौरव कुमार तथा अमन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों के प्रयास से दोनों जख्मी को इलाज के लिए अनुमंड...