लखीमपुरखीरी, जून 3 -- लखीमपुर। शाहजहांपुर-मोहम्मदी मार्ग पर सोहक गांव के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के ग्राम सहवाज नगर निवासी प्रहलाद (52) पुत्र चैनू लाल अपने पुत्र मुनीश (26) के साथ बाइक से सहदेवा स्थित एक आंख अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सोहक गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक से गिरने के बाद पीछे से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने प्रहलाद को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुनीश सड़क किनारे दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही ताजपुर चौकी पुलि...