अयोध्या, अप्रैल 28 -- रुदौली। वन क्षेत्र रुदौली के मीनापुर गांव पंचायत भवन के पास सोमवार की शाम राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिला। सूचना मिलने पर शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और वन विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोर के शव का चिकित्सकीय परीक्षण और पोस्टमार्टम कराया। वन क्षेत्राधिकारी रुदौली जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मोर की मौत किसी जंगली जानवर के हमले में हुई है। उन्होंने बताया कि मोर का शव पंचायत भवन के पास मिला था और उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। चौकी प्रभारी की संवेदनशीलता की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। इस दौरान वन विभाग के कर्मी पप्पू, कांस्टेबल रवीश कुमार, अभिषेक रावत व अन्...