संभल, अप्रैल 13 -- थाना क्षेत्र के मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे स्थित भागनगर गांव के निकट रविवार को एक बाइक सवार जानवर की टक्कर से घायल हो गया। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी बहजोई में भर्जी करा दिया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का नाम पता नहीं चल सका। पुलिस युवक की शिनाख्त कर रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवक बेहोश था। जिसे उपचार के लिए सीएचसी बहजोई भेजा है। घायल युवक का नाम नहीं पता चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.