लातेहार, मई 31 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना ने अपने अधिनस्थ सभी कर्मियों को गर्मी के मौसम में जंगली जानवरों को विषाणुजनित और संक्रामक रोगों से बचाने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि गर्मी के दिनों में जंगली जानवर पानी पीने जलाशय जाते हैं। जहां पर कई तरह के गलघोंटू, मुंहपका-खुरपका पीड़ित पालतू पशु भी अपनी प्यास बुझाते हैं। ऐसे में जानवरों में संक्रामक व विषाणुजनित बीमारी फैलने की प्रबल संभावना बनी रहती है। ऐसी दशा में वनकर्मियों को खास सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। इधर बेतला रेंजर उमेश कुमार दुबे और अजय कुमार टोप्पो बरवाडीह (पश्चिमी रेंज) ने डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना से मिले निर्देश के आलोक में विभागीय पशु चिकित्सक डॉ सुनील और डॉ पुरुषोत्तम कुमार को सभी निर्देश दे दिए जाने...