लखीमपुरखीरी, अगस्त 21 -- रमियाबेहड़। धौरहरा-ढखेरवा हाईवे पर पढ़ुआ थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव के पास गुरुवार की देर रात करीब दो बजे बड़ा हादसा हो गया। सितारगंज से सिलीगुड़ी जा रहा रेशम से लदा ट्रक अचानक सड़क पर आए जानवरों के झुंड को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने से भीषण जाम लग गया। बताया जाता है कि रेशम से भरा ट्रक सितारगंज से सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। रात करीब दो बजे चालक चंदपुरा गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक सड़क पर जानवरों का झुंड आ गया। जानवरों को बचाने के चक्कर में चालक ने ट्रक को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लदा सामान भी प्रभावित हुआ और हाईवे पर यातायात...