फतेहपुर, मई 1 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के सोनेमऊ गांव में तालाब पर कब्जे और जानवरों को पानी पिलाने से रोकने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। शुक्रवार को करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं, थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सुखना तालाब में मछली पालन का पट्टा होने का दावा कर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि वह लोगों को अपने जानवरों को तालाब में पानी पिलाने और नहलाने से रोकता है, जबकि वर्षों से गांव वाले इस तालाब का उपयोग करते आ रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रदीप पासवान, राजेंद्र कुमार, सुदर्शन, राजकरन, शिवकरन और वीरेंद्र सहित कई ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को फिलहाल जानवरों को पान...