लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- दक्षिण निघासन वन रेंज के बुद्धापुरवा गांव में बुधवार सुबह जानवरों की घारी के बाहर किसी जंगली जानवर के पदचिन्ह मिलने से लोग डर गए। उन्होंने इनको तेंदुए के बताते हुए गांव के पास उसकी मौजूदगी पर डर जताया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पदचिन्हों को देखने के बाद इनके स्पष्ट न होने से इन्हें तेंदुआ शावक या किसी अन्य हिंसक वन्यजीव के होने की आशंका जताई है। बुधवार सुबह बुद्धापुरवा गांव के मूलचंद की जानवर बांधने की घारी के बाहर सुबह ग्रामीणों ने किसी जंगली जानवर के पंजों के निशान देखे। उन्होंने इन्हें तेंदुए के पदचिन्ह बताया। ग्रामीणों के मुताबिक रात में किसी हिंसक जानवर के घारी के आसपास घूमने की आहट भी सुनाई दी थी। सुबह पदचिन्ह मिलने पर गांव में डर फैल गया। ग्रामीणों से सूचना पाकर वन दारोगा पीयूष कुमार वनकर्मियों के साथ गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.