मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। निर्माण में दोष के कारण शहर में तीन ओवरब्रिज जानलेवा साबित हो रहे हैं। मोतीझील ओवरब्रिज पर चंद्रलोक चौक से आगे बढ़ते ही एसके मदर स्कूल के सामने पुल के वक्र होने से आमने-सामने से आने वाले वाहनों को अचानक बाएं लेना पड़ता है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन के रेलिंग से टकराने की आशंका बढ़ जाती है। इसी वक्र भाग पर बुधवार देर रात रेलिंग से बाइक टकराने से दो दोस्तों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी यहां कई बार दुर्घटना हो चुकी है।इस ओवरब्रिज पर कलमबाग छोड़ में लगी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। मोतीझील वाले हिस्से में आधी अधूरे स्ट्रीट लाइटें जलती हैं। इससे पुल पर रात में अंधेरे में दुर्घटना की आशंका बढ़ जा रही है। ओवरब्रिज के तीन मुहाने पर भी दो ज्वाइंट का गैप बढ़ गया है। ज्वाइंट पर लगाए गए लोहे के प्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.