धनबाद, अप्रैल 23 -- कन्हाई चौहान पर जानलेवा हमला करने के मामले की सुनवाई बुधवार को एमपीएमएलए कोर्ट की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान भाजपा सांसद ढुलू महतो हाजिर नहीं थे। अदालत ने सभी आरोपियों को हाजिर होने का निर्देश दिया। प्राथमिकी कन्हाई चौहान की लिखित शिकायत पर बरोरा थाना 16 अप्रैल 2021 को दर्ज की गई थी। आरोप था कि वह अपनी स्कॉर्पियो से धनबाद से अपने निवास स्थान लौट रहे थे। झगराही वॉशिंग एंड रिपेयरिंग के सामने जैसे ही उनकी गाड़ी धीमी हुई, तो अजय महतो, बाघमारा विधायक शरद महतो उर्फ शत्रुघ्न महतो, कृष्णा रविदास, बलराम चौबे और अन्य दो व्यक्ति वहां पहले से घात लगाए बैठे थे। यह भी पढ़ें- मुकदमे में गवाही दिलाने पर जान से मारने की धमकी, केस आरोपियों ने चिल्लाते हुए कहा कि विधायक ढुलू महतो का आदेश है ...