प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के बलीपुर में 14 जनवरी को स्कूटी सवार किशोर पर जानलेवा हमला करने के आरोपी सभासद के बेटे रोहित मिश्र बाबा को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।विवेक नगर के एक किशोर को 14 जनवरी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले में घायल की मां ने सभासद शिवशंकर मिश्र भोला, उनकी पत्नी और बेटों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले में कार्रवाई से बचती रही, लेकिन अधिकारियों से शिकायत के बाद पिछले दिनों सभासद के एक बेटे पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कोतवाल सुभाष यादव ने एक अन्य बेटे रोहित मिश्र को रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.